उत्तराखंड
Haridwar: अस्पताल के शौचालय में मिला नर्स का शव, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप
Tara Tandi
14 Feb 2025 6:19 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मचा गया जब एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में नर्स का शव पड़ा मिला. सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
शौचालय में मिला नर्स का शव
मिली जानकारी के अनुसार सलोनी निवासी जमालपुर हरिद्वार में ही स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी. सलोनी की ड्यूटी गुरुवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक थी, गुरुवार शाम पांच बजे के बाद सलोनी अचानक लापता हो गई. जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने नर्स की खोजबीन की. लेकिन सलोनी का कुछ पता नहीं चला. कर्मचारी शौचालय के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला.
अस्पताल परिसर में मची सनसनी
शक होने पर कर्मचारियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा. जहां सलोनी का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसओ मनोहर भंडारी के अनुसार नर्स के मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से अस्पताल परिसर में सनसनी मची हुई है.
TagsHaridwar अस्पतालशौचालय मिला नर्स शवहॉस्पिटल मचा हड़कंपHaridwar hospitalnurse's body found in toiletcommotion in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





