उत्तराखंड

Haridwar: मेयर से मिले नामित पार्षद, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Admindelhi1
14 Sept 2026 11:51 AM IST
Haridwar: मेयर से मिले नामित पार्षद, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
x
मेयर किरण जैसल से पार्षदों की अहम मुलाकात

हरिद्वार: नगर निगम के नामित पार्षद लव शर्मा, संदीप शर्मा, आकाश चौहान एवं सतविंदर सिंह ने मेयर किरण जैसल से शिष्टाचार भेंट की और शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

रानीपुर मोड़ स्थित कैंप कार्यालय पर भेंट के दौरान मेयर किरण जैसल ने सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का विकास और जनसेवा सभी पार्षदों का दायित्व आया है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नामित पार्षद नगर निगम परिवार के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और हरिद्वार को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर निपेन्द्र चौधरी, लोकेश पाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story