उत्तराखंड

Haridwar News: मंगलौर बाईपास के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा

Bharti Sahu 2
19 Nov 2024 6:47 AM IST
Haridwar News: मंगलौर बाईपास के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा
x
Haridwar News: हरिद्वार-मंगलौर बाईपास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। इस हादसे के दौरान चालक समेत 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक का केबिन खोलकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा हरिद्वार-मंगलौर बाईपास के पास हुआ है। जहां बताया गया है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
दरअसल, सोमवार को यह ट्रक मुजफ्फरनगर से सामान लेकर सिडकुल बहादराबाद के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक मंगलौर हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक का केबिन खोलकर चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया। चालक को झपकी आने से हुआ सड़क हादसा
इस हादसे में ट्रक चालक की पहचान आकाश पाल पुत्र विजेंद्र और परिचालक विशाल पाल पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। दोनों थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि चालक को झपकी आने से सुबह यह सड़क हादसा हुआ।
Next Story