
x
हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के परमानंद विहार में मंगलवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया है कि पति-पत्नी में फोन को लेकर विवाद हुआ था।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रोशनाबाद के परमानंद विहार में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस परमानंद विहार कॉलोनी में पहुंची, जहां कमरे में महिला का शव पंखे से लटका मिला। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा गया। मृतका की पहचान रानी पत्नी बहादुर, निवासी कोटसराय थाना नांगल सोती, जिला बिजनौर के रूप में हुई है। उसकी शादी को छह माह हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का है। वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Tagsहरिद्वारफांसीनवविवाहिताखुदकुशीHaridwarhangingnewlywedsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





