उत्तराखंड

Haridwar: पड़ोसी युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tara Tandi
29 Sept 2024 3:48 PM IST
Haridwar: पड़ोसी युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
x
Haridwar हरिद्वार: हरिद्वार के मंगलौर में एक गांव ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची पर नियत बिगड़ गई. युवक ने बच्ची को दूध देने के बहाने से घर में बुलाकर आबरू लूट ली. किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची को अपने घर के अंदर दूध देने के बहाने बुलाया. जहां युवक ने मौका देख किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसे सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
किशोरी के परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक इससे पहले ही अपने घर से फरार हो चुका था. परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया की आरोपी अभी फरार चल रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Next Story