उत्तराखंड
Haridwar: मां ने अपनी ही जुड़वा बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया, महिला गिरफ्तार
Tara Tandi
9 March 2025 5:51 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार : दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी ही जुड़वा बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया. मां ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि वो लगातार बच्चियों के रोने से परेशान थी. जिस वजह से उसने ये कदम उठाया है.
नवजात बच्चियों को मां ने उतारा मौत के घाट
घटना तब सामने आई जब दोनों जुड़वा बच्चियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. जिससे चिकिसकों को शक हुआ और मामले की सूचना पुलिस को दी गई. बच्चियों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बच्चियों की मां को हिरासत में लिया. महिला ने सख्त पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया.
पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार
पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चियों के रात भर रोने से परेशान होकर उसने तकिए से दोनों बच्चियों का मुंह दबाकर उनका गला घोंट दिया. महिला ने बताया कि उसका अपने पति से भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. पति से बदला लेने के लिए उसने बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है.
TagsHaridwar मां जुड़वा बच्चियोंमौत नींद सुला दियामहिला गिरफ्तारHaridwar Mother put twin girls to sleepwoman arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





