उत्तराखंड
Haridwar: नाबालिग बेटी से दरिंदगी की साजिश में मां शामिल, महिला नेता पर गंभीर आरोप
Tara Tandi
28 Jun 2025 1:47 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक पार्टी की महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगे थे। आरोपों के अनुसार महिला नेता ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से 13 वर्षीय बेटी का गैंगरेप करवाया, बल्कि उसे देह व्यापार में भी धकेल दिया। मामले की जांच के लिए अब पुलिस ने एसआईटी गठित करने का फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय ने आईजी गढ़वाल रेंज को मामले की समीक्षा करने को लेकर भी आदेश जारी किए हैं।
पुलिस ने यह केस महिला के पति की शिकायत पर दर्ज किया था। हाईप्रोफाइल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को अरेस्ट किया था। आरोपियों की पहचान 37 वर्षीय महिला, उसके प्रेमी सुमित पटवाल और शुभम के तौर पर हुई थी। तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजा चुकी है।
शराब पिलाकर किया घिनौना काम
पीड़ित लड़की ने जब अपनी आपबीती बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता के अनुसार कार में उसकी मां की मौजूदगी में उसके प्रेमी और दोस्त ने रेप किया था। कई बार उसे आरोपी शराब पिलाकर जंगल या होटलों में ले गए। वहां भी उसके साथ दरिंदगी की गई। 4 जून को मामले में हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।
5 घंटे की थी दरिंदगी
पीड़िता ने बताया था कि मां एक दिन उसे घुमाने के बहाने ले गई थी। रात के समय एक कार में मां का प्रेमी और उसका दोस्त मौजूद था। आरोपियों ने कार की पिछली सीट पर बारी-बारी उससे रेप किया। बेटी आरोपियों और मां को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उनके ऊपर कोई असर नहीं हुआ। मां ने साफ कहा कि उसके साथ रहना है तो यह सब करना होगा।
5 घंटे तक आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद बेटी ने अपने पिता के सामने आपबीती बताई। पिता ने उसे हौसला दिया और थाने लेकर आए। यहां पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। अब मामले में एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
TagsHaridwar नाबालिग बेटीदरिंदगी साजिशमां शामिलमहिला नेतागंभीर आरोपHaridwar minor daughterbrutal conspiracymother involvedwoman leaderserious allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





