उत्तराखंड

हरिद्वार: विधायक रवि बहादुर ने टोल प्लाजा सर्विस लेन का रास्ता बंद करने का किया जमकर विरोध

Admin Delhi 1
16 April 2022 2:11 PM GMT
हरिद्वार: विधायक रवि बहादुर ने टोल प्लाजा सर्विस लेन का रास्ता बंद करने का किया जमकर विरोध
x

उत्तराखंड न्यूज़: बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा सर्विस लेन पर पत्थर रखकर रास्ता बंद करने का ज्वालापुर विधायक ने विरोध किया। विधायक रवि बहादुर ने सर्विस लेन से पत्थर हटवाकर कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी भी दी। विधायक रवि बहादुर किसी कार्य से रुड़की जा रहे थे। बहादराबाद टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी और सर्विस लेन को पत्थर लगाकर बंद किया गया था। जिसका विरोध विधायक द्वारा किया गया। विधायक रवि बहादुर ने कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पत्थर हटवाया और रास्ता खुलवाया। उन्होंने कहा कि सर्विस लेन को किस आधार पर बंद किया गया। किसी वीआईपी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या आपातकाल सेवा के वाहन को जाना हो तो उसे जल्द निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। कई बार बोला भी जाता है, लेकिन कोई असर नहीं होता। भविष्य में इस प्रकार से रास्ता बंद किया गया तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर रास्ता बंद भी करना है तो किसी व्यक्ति को सर्विस लेन पर बैठाओ जो आपातकाल सेवा या वीआईपी वाहनों को जाने की अनुमति दे। इस प्रकार से स्थाई तौर पर रास्ता बंद नहीं किया जाना चाहिए।

Next Story