उत्तराखंड

Haridwar: मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीषण आग

Tara Tandi
8 Aug 2024 4:40 PM IST
Haridwar: मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीषण आग
x
Haridwarहरिद्वार : मंगलौर से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार सुबह मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटे देख मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीषण आग
घटना सुबह करीब सात बजे 45 मिनट के आसपास की बताई जा रही है. मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई. घटना की सूचना पर दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया.
मौके पर मची अफरा-तफरी
आग की चपेट में आने से वहां रखे कंप्यूटर, एसी, प्रिंटर, कुर्सी और टेबल जलकर खाक हो गए. गनीमत रही आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई. मामले को लेकर मंगलौर के सवास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह तालियांन ने बताया कि आग लगने से ऐसे कोई डाक्यूमेंट्स नहीं जले हैं जिनकी रिकवरी करना मुश्किल हो
Next Story