उत्तराखंड
Haridwar: बीच सड़क पर शादीशुदा बेटी और प्रेमी की पिटाई, मां का फूटा गुस्सा video
Tara Tandi
8 May 2025 6:36 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: रुड़की में पुरानी कचहरी के बाहर बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने बीच सड़क पर अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की धुनाई कर दी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई
प्रेमी के साथ घूमती दिखी शादीशुदा बेटी, मां ने बीच सड़क पर कर दी दोनों की धुनाई, देखें वीडियो pic.twitter.com/A5r6Sg00HX
— Khabar Uttarakhand (@KUttarakhand) May 8, 2025
मिली जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से रुड़की की रहने वाली है. युवती की शादी करीब चार साल पहले देवबंद निवासी युवक से हुई थी. जो इन दिनों विदेश में नौकरी कर रहा है. पति के विदेश जाने के बाद युवती का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा. बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी बुधवार को रुड़की की पुरानी कचहरी में एक साथ घूमते नजर आए. युवती की मां का दोनों को एक साथ देख पारा चढ़ गया.
महिला ने बीच सड़क में की अपनी बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई
महिला ने अपनी बेटी और युवक की बीच सड़क में ही धुनाई कर दी. महिला ने न केवल अपनी बेटी को बल्कि उसके प्रेमी को भी जमकर पीटा. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला और प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर अपने साथ कोतवाली ले आई. खबर लिखे जाने तक तीनों लोग कोतवाली में ही मौजूद थे.
TagsHaridwar बीच सड़कशादीशुदा बेटीप्रेमी पिटाईमां फूटा गुस्साHaridwar middle of the roadmarried daughterlover beat hermother burst out in angerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





