उत्तराखंड

Haridwar: बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने वाला गिरफ्तार

Admindelhi1
6 May 2026 10:27 AM IST
Haridwar: बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले जाने वाला गिरफ्तार
x

हरिद्वार: पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस टीम अपहृत नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को वादी द्वारा कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया गया कि आरोपित आजम पुत्र मुमताज, निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंशु चौधरी को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।

इसी क्रम में आज आरोपित आजम अपने परिजनों के साथ थाने में उपस्थित हुआ, जहां पुलिस ने उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित आजम पुत्र मुमताज, निवासी हरोड़ थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया।

Next Story