उत्तराखंड
Haridwar: 24 घंटे में बड़ी सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
Admindelhi1
24 Oct 2025 8:26 AM IST

x
हरिद्वार: थाना श्यामपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को थाना श्यामपुर पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि मनोज उर्फ तेज्जु ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री का शारीरिक शोषण किया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला उप निरीक्षक अंजना चौहान व उपनिरीक्षक गगन मैठाणी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कई जगह दबिश दी गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित मनोज उर्फ तेज्जु को ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग से गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपित को मनोज उर्फ तेज्जू पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 24 वर्ष को जेल भेज दिया गया।
Tagsहरिद्वार24 घंटेबड़ी सफलतानाबालिगदुष्कर्मआरोपीदबोचाHaridwar24 hoursbig successminorrapeaccusedapprehendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





