उत्तराखंड

Haridwar: गौकशी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, शाहनवाज-शादाब गिरफ्तार

Admindelhi1
3 Jun 2026 6:24 PM IST
Haridwar: गौकशी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, शाहनवाज-शादाब गिरफ्तार
x
लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

हरिद्वार: पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत गौकशी के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौकशी में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित शाहनवाज पुत्र इखलाख व शादाब उर्फ तिल्ली पुत्र इखलाख निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित पिछले तीन माह से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

Next Story