उत्तराखंड

Haridwar: मदन कौशिक को बिहार चुनाव अभियान की कमान

Admindelhi1
30 Oct 2025 4:40 PM IST
Haridwar: मदन कौशिक को बिहार चुनाव अभियान की कमान
x
"पार्टी ने जताया भरोसा"

हरिद्वार: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को बिहार विधानसभा चुनाव में 12 विधानसभा क्षेत्राें का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही उन्हें 8 नवंबर को सीतामढ़ी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की केंद्रीय प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायक मदन कौशिक ने गुरुवार काे बताया कि पार्टी नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उनका पालन करेंगे। 30 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिहार में रहकर ही पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी विधायक मदन कौशिक गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा, जम्मू , राजस्थान जैसे राज्यों में चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। हरिद्वार में अभी वे लगातार पांचवीं बार विधायक हैं और उनके चुनावी मैनेजमेंट और रणनीति के पार्टी के बड़े नेता भी कायल हैं। उनके पास ढाई दशकों का एक लंबा अनुभव है। लिहाजा इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के रणनीतिकारों ने विधायक मदन कौशिक पर भरोसा जताया है।

Next Story