उत्तराखंड

Haridwar: दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
17 Jun 2026 5:11 PM IST
Haridwar: दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
x
दुष्कर्म केस में पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे सह-आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित आसिफ उर्फ सलमान को कलियर बस अड्डा क्षेत्र से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, 13 मई को एक महिला ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इस मामले में मुख्य आरोपित जोगिंदर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे सह-आरोपित आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली निवासी तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, गंगनहर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य अज्ञात महिला आरोपित की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Next Story