उत्तराखंड

Haridwar: शौर्य और बलिदान की गाथा को याद करेगा कारगिल विजय दिवस

Admindelhi1
15 July 2026 9:41 AM IST
Haridwar: शौर्य और बलिदान की गाथा को याद करेगा कारगिल विजय दिवस
x
कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

हरिद्वार: 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के गरिमामय आयोजन को लेकर जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सम्मान की भावना के साथ आयोजित हो। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, शहीदों को श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के आवागमन, अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था संबंधित विभाग करेंगे। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की विशेष भूमिका रहेगी।

विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कारगिल विजय दिवस पर निबंध, भाषण, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना बढ़े।

26 जुलाई से पहले खेल प्रतियोगिताएं कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और गणमान्य अतिथियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार ने सभी विभागों से समय पर सहयोग की अपील की।

बैठक में सीओ सदर एसपी बलूनी, तेजपाल सिंह, रविंदर भंडारी, गणेश सकलानी सहित अधिकारी उपस्थित रहे

Next Story