उत्तराखंड

Haridwar: जमालपुर गांव में पति ने बेरहमी से गला काटकर पत्नी की हत्या की

Admindelhi1
5 Nov 2024 2:19 PM IST
Haridwar: जमालपुर गांव में पति ने बेरहमी से गला काटकर पत्नी की हत्या की
x
पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट दिया। पत्नी की शिनाख्त लक्ष्मी पत्नी सुरेंद्र निवासी गौरव विहार जमालपुर के तौर पर हुई है।

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पति मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ हत्यारोपित की तलाश कर रही है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

Next Story