उत्तराखंड

हरिद्वार: शादी से इंकार करने पर की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
25 March 2022 5:33 PM IST
हरिद्वार: शादी से इंकार करने पर की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
x

उत्तराखंड क्राइम न्यूज़: जिले के पिरान कलियर में एक प्रेमी ने प्रेमिका को शादी से इनकार करने पर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक प्रेमिका का शव पिरान कलियर स्थित एक होटल से सूटकेस में रखकर बाहर जा रहा था।

शुक्रवार को एसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि बीती रात युवक को होटल से बाहर जाते समय पकड़ा है। वह एक सूटकेस में शव रखकर होटल से बाहर जा रहा था। युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुलजेब हुसैन (29) निवासी मैदानीयान, ज्वालापुर बताया तथा लड़की का नाम रमसा पुत्री राशिद निवासी लालबाड़ा मंगलौर बताया। इस संबंध में पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित किया। बाद में मृतका के पिता राशिद ने आरोपित गुलजेब के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। युवक ने पूछताछ में बताया कि रमसा उसकी गर्लफ्रैंड थी, जिससे वह निकाह करना चाहता था, लेकिन रमसा के परिजन राजी नहीं थे। रमसा परिजनों की मर्जी से ही शादी करना चाहती थी। इससे गुस्से में आकर उसने रमसा को मार दिया तथा शव को सूटकेस में रखकर ले जा रहा था।

Next Story