उत्तराखंड
Haridwar: चेतावनी संकेत के पास गंगा बह रही, प्रशासन सतर्क
Admindelhi1
24 Aug 2025 3:24 PM IST

x
हरिद्वार: हरिद्वार में आज मौसम फिलहाल साफ है, लेकिन बारिश का भी अनुमान है। जबकि पहाड़ों में बारिश को लेकर यैलो और ओरैंज अलर्ट है। गंगा का जलस्तर फिलहाल कल के सापेक्ष कुछ कम हुआ है, लेकिन गंगा अब भी चेतावनी लेवल के आसपास बनी हुई है।
एसडीओ उत्तरी गंगनहर हरिद्वार भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कल गंगा चेतावनी लेबल से 000.30 मीटर ऊपर बह रही थी, जबकि अब चेतावनी लेवल से कुछ नीचे है। उन्होंने बताया कि आज सुबह गंगा का जलस्तर 292.90 दर्ज किया गया है।
टिहरी डैम से आने वाले जल की मात्रा भी अभी डेढ़ लाख क्यूसेक से ऊपर बनी हुई है। पहाड़ों में बारिश के अलर्ट के चलते गंगा के लेवल को निरंतर मानिटर किया जा रहा है। उधर मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में हरिद्वार में 30 एम एम बारिश दर्ज की है। इस दौरान लक्सर में 16 और रोशनाबाद में 19 एम एम बारिश हुई।
Tagsहरिद्वारचेतावनीसंकेतगंगाबहप्रशासन सतर्कHaridwarwarningsignalGangaflowingadministration alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





