उत्तराखंड

Haridwar: गंगा के रुकते पानी से अंतिम संस्कार प्रभावित

Admindelhi1
6 Oct 2025 3:33 PM IST
Haridwar: गंगा के रुकते पानी से अंतिम संस्कार प्रभावित
x

हरिद्वार: गंगनहर बंद होने से शवदाह के लिए खड़खड़ी श्मशान घाट आने वाले लोगों को परिजनों की अंत्येष्टि में दिक्कतें आ रही हैं। दरअसल बाहर से आने वाले लोग परिजनों की अंत्येष्टि गंगा किनारे करने के बाद शवों की राख गंगा में बहाकर ही वापस लौटते हैं, लेकिन इन दिनों गंगा में जल नहीं है, जिसके कारण वह शवों की अंत्येष्टि सही से नहीं कर पा रहे हैं।

श्मशान घाट की प्रबंधकारिणी सेवा समिति ने इसके लिए सिंचाई विभाग से श्मशानघाट पर जल छोड़ने की मांग की है। उधर एसडीओ कैनाल भारत भूषण शर्मा ने बताया कि गंगाबंदी के दौरान अविच्छिन्न धारा से लेकर पूरी गंगनहर में विकास कार्य कराए जाते हैं। जिसके कारण जलप्रवाह प्रभावित हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम जल छोड़ा जा रहा है। फिर भी श्मशान घाट पर आवश्यकता योग्य जलप्रवाह का प्रयास किया जाएगा।

Next Story