उत्तराखंड

Haridwar: एआई से लोकतंत्र तक, देसंविवि में अंतरराष्ट्रीय मंथन

Admindelhi1
14 Sept 2026 3:29 PM IST
Haridwar: एआई से लोकतंत्र तक, देसंविवि में अंतरराष्ट्रीय मंथन
x
लोकतंत्र के भविष्य पर एआई समिट में मंथन

हरिद्वार: देवसंस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) में 15 सितंबर को ‘एआई फॉर डेमोक्रेसी’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट का आयोजन किया जाएगा। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और लोकतंत्र के बीच बदलते संबंधों, संभावनाओं और चुनौतियों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

समिट के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) होंगे। उद्घाटन और समापन दोनों सत्रों की अध्यक्षता देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. चिन्मय पण्ड्या करेंगे।

समिट में देश-विदेश के ख्यातिलब्ध एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विशेषज्ञ लोकतांत्रिक व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका और उसके व्यापक प्रभावों पर अपने विचार साझा करेंगे। समिट में खास तौर पर यह चर्चा होगी कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता, नीति निर्माण और मानवीय गरिमा को किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही तकनीक के लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं संभावित चुनौतीपूर्ण प्रभावों पर भी विचार-विमर्श होगा।

Next Story