उत्तराखंड

Haridwar: मगरमच्छ की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Admindelhi1
16 Sept 2026 8:37 AM IST
Haridwar: मगरमच्छ की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
x
मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ा

हरिद्वार: लक्सर वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टांडा महतोली में तालाब के पास मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया।

वन क्षेत्र अधिकारी लक्सर महेंद्र गिरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। संकरे रास्ते और कठिन परिस्थितियों के बावजूद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। बाद में उसे उसके उपयुक्त प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तालाब या जलाशय के आसपास मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

रेस्क्यू टीम में वन बीट अधिकारी सुमित कुमार सैनी, वनकर्मी गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह शामिल रहे। टीम की तत्परता से संभावित खतरा टल गया और मगरमच्छ को भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया।

Next Story