
x
हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के क्षेत्र के खेड़ली व बेगमपुर मार्ग पर स्थित एक गत्ता प्लांट में भीषण आग लग गई। गत्ते में आग फैलने के कारण आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा। गनीमत रही कि घटना के समय प्लांट बंद था और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्लांट से धुआं उठता देखा तो तुरंत प्लांट मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग के कारण लाखों के नुकसान का अनुमान है।
Tagsहरिद्वारगत्ताफैक्ट्रीआगलाखोंनुकसानHaridwarcardboardfactoryfirelakhslossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





