उत्तराखंड

Haridwar: आकाशीय बिजली की चपेट में आए ससुर-दामाद, मौके पर मौत

Admindelhi1
19 July 2026 1:02 PM IST
Haridwar: आकाशीय बिजली की चपेट में आए ससुर-दामाद, मौके पर मौत
x

हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्र में टिहरा पुल के पास शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार डल्लूवाला मजबता निवासी नगीन अपने दामाद रणवीर, निवासी खाल्ला टिहरा, के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों पास स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक साथ ससुर और दामाद की मौत से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बारिश के दौरान हुए इस हादसे ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है।

Next Story