उत्तराखंड

Haridwar: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने आजादी के दीवानों को किया याद

Admindelhi1
3 Nov 2025 11:05 AM IST
Haridwar: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने आजादी के दीवानों को किया याद
x

हरिद्वार: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत आज रुड़की के ऐतिहासिक सुनहरा वट वृक्ष शहीद स्मारक,रुड़की स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्थल भगवानपुर में शहीद स्मृति स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानियों व बलीदानी के उत्तराधिकारियों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

देशभर में यह प्रोग्राम विभिन्न स्वतंत्रता सेनानी संगठनों की ओर से चलाया जा रहा है। रुड़की व भगवानपुर स्थित स्मृति स्तंभ व शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के बाद सभी उत्तराधिकारियों ने अपने पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल नारसन ने सुनहरा वट वृक्ष पर मौजूद अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिन बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बलिदान दिया व संघर्ष किया,उनके वंशजों को पर्याप्त सम्मान व संरक्षण सरकार को देना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी पंडित ताराचंद वत्स के उत्तराधिकारी श्रीपाल वत्स ,योगेंद्र आत्रेय, नरेंद्र सैनी,डॉ संजय कुमार चौबे,तुषार गौतम, प्रदीप गौतम आदि मौजूद रहे जबकि भगवानपुर में नरदेव त्यागी,रविंद्र राणा, विशेष सैनी, निवेदिता सैनी, मोहित सैनी, कविता सैनी, राजीव सैनी, उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवीन शरण निश्चल, और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।

Next Story