उत्तराखंड
Haridwar: नारसन बॉर्डर पर ऊंची कांवड़ और डीजे वाहनों की एंट्री रोकी
Admindelhi1
3 Aug 2026 9:29 AM IST

x
नारसन बॉर्डर से कई कांवड़ और डीजे वाहन वापस भेजे गए
हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर पुलिस सख्ती भी बरत रही है। पुलिस ने रविवार काे अभियान चलाकर 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ और बड़े डीजे वाहनों की जांच की। सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले डीजे वाहनों को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया गया।
अधिकारियों ने वाहन संचालकों और कांवड़ियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अधिक ऊंचाई वाले वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं। इसलिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे। श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन कर सहयोग करने की अपील भी की गई।
Tagsहरिद्वारनारसन बॉर्डरऊंची कांवड़डीजे वाहनोंएंट्रीरोकीHaridwarNarsan Borderhigh Kanwar YatraDJ vehiclesentrystoppedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





