उत्तराखंड

Haridwar: मेयर के हस्तक्षेप से कर्मचारियों ने खत्म किया आंदोलन

Admindelhi1
11 Jun 2026 7:18 PM IST
Haridwar: मेयर के हस्तक्षेप से कर्मचारियों ने खत्म किया आंदोलन
x
किरण जैसल ने वार्ता कर हड़ताल का निकाला समाधान

हरिद्वार: अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों एवं कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में अभद्रता का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे नगर निगम कर्मचारियों ने मेयर किरण जैसल से वार्ता के बाद हड़ताल वापस ले ली। गुरुवार से नगर निगम का कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।

कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं मेयर किरण जैसल ने बुधवार को कहा कि कर्मचारी और व्यापारी सदैव ही एक साथ मिलकर शहर की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देते हैं। एक दूसरे को हमेशा ही सहयोग की आवश्यकता पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि जिसमें कई बार मतभेद हो जाते हैं। लेकिन आपसी समन्वय से सब ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों सहित सभी का सम्मान जरूरी है। मेयर से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने और काम पर वापस लौटने की घोषणा की।

Next Story