उत्तराखंड

Haridwar: विशेष शिविर में महिला स्वास्थ्य पर जोर

Admindelhi1
18 March 2026 2:25 AM IST
Haridwar: विशेष शिविर में महिला स्वास्थ्य पर जोर
x
"महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रम"

हरिद्वार: इमैक समिति और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में चंडीघाट स्थित सेवा कुंज में मंगलवार को महिलाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति द्वारा संचालित ‘मस्ती की पाठशाला’ से जुड़े बच्चों की माताओं ने भाग लिया।

शिविर में डॉ. सपना भटनागर ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया, वहीं समिति की ओर से निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। अधिवक्ता रीमा शाहिम ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया।

इस दौरान ब्लैक बेल्ट अमन राजपूत ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

शिविर के आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र चौधरी, पंकज गोयल, इनर व्हील की अध्यक्षा रुचिता सक्सेना, सचिव प्रियंका पांडेय, उपाध्यक्ष मंजू वत्स एवं इमैक समिति की सचिव मौसमी गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने संगठन की परिकल्पना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी, जबकि उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में विश्वास शर्मा, प्रेम सहित अन्य सहयोगियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Next Story