उत्तराखंड

Haridwar: संस्थान की सुरक्षा में सामूहिक सहयोग पर जोर

Admindelhi1
6 March 2026 12:35 AM IST
Haridwar: संस्थान की सुरक्षा में सामूहिक सहयोग पर जोर
x
निरंतर प्रगति के लिए सुरक्षा सर्वोपरि

हरिद्वार: नेशनल सेफ्टी कांउसिल द्वारा 04 मार्च को पूरे देश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में, हरिद्वार प्रभाग में बीएचईएल सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।

4 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले इस वर्ष के सुरक्षा पखवाड़ा का विषय है “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” । पखवाड़े का शुभारम्भ बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार द्वारा, महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को “सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शपथ” दिलाने के साथ हुआ ।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं बीएचईएल सुरक्षा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में प्रसारित, सभी कर्मचारियों के नाम अपने शुभकामना संदेश में श्री रंजन कुमार ने कहा कि किसी भी औद्यौगिक संस्थान की प्रगति में सुरक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य, सभी कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना और सशक्त बनाना है ।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने भी अपने – अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से, कार्यस्थल पर ही शपथ ग्रहण की ।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान बीएचईएल हरिद्वार के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग द्वारा, प्रभाग में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त अन्तर विभागीय प्राथमिक चिकित्सा पेटी का रख-रखाव, फायर ड्रिल और बचाव प्रदर्शन, सुरक्षा प्रशिक्षण, सम्मान समारोह आदि का भी आयोजन किया जाएगा ।

संस्थान की सुरक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाती इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य, कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं शून्य हानि के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करना है । इस अवसर पर प्रमुख (एचएसई) ए. के. कटारिया सहित महाप्रबंधकगण तथा वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Next Story