उत्तराखंड

Haridwar: 72वें आनंद उत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर

Admindelhi1
22 July 2026 11:03 AM IST
Haridwar: 72वें आनंद उत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया जोर
x
स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी ने पर्यावरण संरक्षण को बताया जरूरी

हरिद्वार: श्री सूरत गिरी बंगला गिरीश आनंद आश्रम के एकादश पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज का 72वां आनंद उत्सव मंगलवार को आश्रम परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, विप्रजनों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाराज श्री को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

आनंद उत्सव के अवसर पर गंगा पूजन, भगवान महादेव का अभिषेक एवं यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस दौरान महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर स्वामी विश्वरूपानंद, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी कमलानंद, स्वामी दुर्गेशानंद, स्वामी महेंद्रानंद, स्वामी रामानंद, स्वामी सच्चिदानंद संत-महात्मा, श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।

Next Story