उत्तराखंड
Haridwar: जंगल से बाहर हाथी की मौत, नहर पटरी में मिला शव
Admindelhi1
15 Oct 2025 5:45 PM IST

x
हरिद्वार: हरिद्वार वन रेंज के बहादराबाद बीट क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक नर हाथी की कावड़ पटरी के पास शव मिली।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम जब नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें आज सुबह सड़क किनारे हाथी का शव पड़ा मिला। टीम ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर, एसडीओ व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हाथी का पोस्टमार्टम कराया। वन विभाग के अनुसार मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका नहीं है।
प्राथमिक जांच में हाथी की मौत का कारण बिजली का करंट लगने से माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में बाड़ बंदी के लिए डाले गए तारों में करंट आने से उसमें फंसकर हाथी की जान गई। वन विभाग अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Tagsहरिद्वारजंगलबाहरहाथीमौतनहरपटरीशवHaridwarforestoutsideelephantdeathcanaltrackcorpseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





