उत्तराखंड

Haridwar: नीदरलैंड के विशेषज्ञों ने हरिद्वार घाटों का जायजा लिया

Admindelhi1
19 Sept 2026 10:34 AM IST
Haridwar: नीदरलैंड के विशेषज्ञों ने हरिद्वार घाटों का जायजा लिया
x
घाटों के विकास को लेकर विदेशी विशेषज्ञों का निरीक्षण

हरिद्वार: कुंभ मेला-2027 में हरिद्वार के गंगा घाटों को हरित और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के साथ नीदरलैंड का तकनीकी सहयोग मिलेगा।

शुक्रवार को एनएमसीजी के तत्वावधान में नीदरलैंड के तकनीकी विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार पहुंचकर आस्था पथ और प्रस्तावित ग्रीन घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना के तहत हरकी पैड़ी को जोड़ने वाले धनुष पुल से बैरागी कैंप तक आस्था पथ के विस्तार और इससे जुड़े घाटों को ग्रीन घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन मार्ग और गंगा तट अधिक स्वच्छ और आकर्षक बनेंगे।

यह पहल भारत-नीदरलैंड साझेदारी के तहत संचालित शहरी नदी प्रबंधन कार्यक्रम के माध्यम से की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मेला नियंत्रण भवन में मेलाधिकारी सोनिका से भेंट कर परियोजना पर चर्चा की।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने ग्रीन घाट परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में नीदरलैंड दूतावास के जल प्रतिनिधि मॉरित्स बोसमैन, जल प्रबंधन मंत्रालय के कार्यक्रम प्रबंधक सेन्डर कारपेज और एनएमसीजी के जय दिघे व पंकज रावत शामिल रहे।

Next Story