उत्तराखंड
Haridwar: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने की सड़क जाम
Tara Tandi
7 April 2025 5:24 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार : भगवानपुर थाना क्षेत्र में बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई.
डंपर ने बाइक सवार को कुचला
हादसा सोमवार का है. जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारावाला गांव के स्टोन क्रशर से बजरी भरकर एक तेज रफ्तार डंपर मानुबास गांव से गुजर रहा था. इस दौरान डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में परीक्षित (27) की मौके पर हो मौत हो गई. हादसे के बाद चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.
ग्रामीणों ने की सड़क जाम
हादसे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. लेकन ग्रामीणों में आक्रोश है. अभी तक ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया है.
TagsHaridwar डंपरबाइक सवार कुचलामौके पर मौतग्रामीणों सड़क जामHaridwar dumperbike rider crusheddied on the spotvillagers blocked the roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





