
x
हरिद्वार: स्मेक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित के पास से करीब चार लाख की स्मेक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर मिले मोबाइल फोन से ड्रग पेडलरों के राज खुलने की संभावना व्यक्त की है।
पुलिस के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर विजय पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 ग्राम स्मेक बरामद की है। पूछताछ में आरोपित नशा तस्कर की निशानदेही पर बरामद हुए मोबाइल फोन से जेल में बंद नशा तस्कर मुर्सलीन सहित राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बैठे ड्रग पेडलरों का पता चला है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Tagsहरिद्वारस्मैकनशा तस्करगिरफ्तारHaridwarsmackdrug smugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





