Haridwar: कुंभ मेलाधिकारी स्वास्थ्य पद पर डॉ. मनीष की तैनाती, संभाला कार्यभार

हरिद्वार: काफी मंथन के बाद डॉ. मनीष दत्त ने कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का कार्यभार सम्भाल लिया। कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का कार्यभार सम्भालने के बाद सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह, जिला अस्पताल पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, उप जिला मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशीकांत, डॉ. प्रंशात सैनी, कुंभ अपर मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. राजीव कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया।
डॉ. मनीष दत्त पूर्व में सीएमओ हरिद्वार के पद पर रह चुके है,और वर्तमान में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट जिला महिला चिकित्सालय में अपनी सेवाए दे रहे थे। बताते हैं कि शासन द्वारा डॉ. मनीष दत्त को करीब एक माह पूर्व कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) के पद पर तैनाती का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन डॉ. मनीष दत्त ने इस पद का कार्य भार नहीं सम्भाला था। आज शिवरात्रि के पर्व के दिन डॉ. मनीष दत्त के कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का पद भार सम्भालने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।





