उत्तराखंड

Haridwar: सड़क हादसे में चिकित्सक घायल, बाद में मौत

Admindelhi1
26 Nov 2025 2:34 PM IST
Haridwar: सड़क हादसे में चिकित्सक घायल, बाद में मौत
x

हरिद्वार: भूमानंद अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अजय शर्मा की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मृतक अजय शर्मा निवासी भीमगोड़ा, हरिद्वार, रायवाला से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोग भी घटना की सूचना लगते ही पहुंचे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस में ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story