उत्तराखंड

Haridwar: गौकशी प्रकरण में वांछित दो लोगों पर कसा शिकंजा

Admindelhi1
2 Jun 2026 10:02 AM IST
Haridwar: गौकशी प्रकरण में वांछित दो लोगों पर कसा शिकंजा
x
पुलिस ने फरार दो आरोपियों को दबोचा, गौकशी मामले में कार्रवाई

हरिद्वार: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गौकशी के एक मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर वांछित अपराधियों और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपितों रहमान और जिशान को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के बाद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रहमान पुत्र तासीन तथा जिशान पुत्र जफर, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उनका चालान कर दिया है।

Next Story