उत्तराखंड
Haridwar: संदिग्ध हालात में मिला कांस्टेबल का शव, देहरादून में था तैनात
Tara Tandi
26 Aug 2024 1:45 PM IST
x
Haridwar हरिद्वार: सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल देहरादून में तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।
सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में मिला कांस्टेबल का शव
मिली जानकारी कांस्टेबल कैलाश भट्ट देहरादून में तैनात थे। जो कि 18 अगस्त को गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी लिए घर से निकला था। लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। कांस्टेबल की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद रविवार रात को कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिला। पास ही में कांस्टेबल में उसकी कार भी खड़ी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कांस्टेबल के शव के पास ही में उसकी कार भी खड़ी मिली। उसकी गाड़ी में अंदर वर्दी और अन्य सामान भी था। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsHaridwar संदिग्ध हालातमिला कांस्टेबल शवदेहरादून तैनातHaridwar suspicious circumstancesconstable's body foundposted in Dehradunजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





