उत्तराखंड

Haridwar: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सख्त रुख

Admindelhi1
14 Jan 2026 9:45 AM IST
Haridwar: भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का सख्त रुख
x

हरिद्वार: प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं की चाय पर चर्चा कार्यक्रम में भाजपा सरकार काे जमकर काेसा। उन्हाेंने अंकिता हत्याकांड, किसान आत्महत्या और मनरेगा का नाम बदलने पर

भाजपा काे कठघरे में खड़ा किया।

मंगलवार काे पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय पर कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा पर अपने

विचार रख रहे थे। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। अंकिता भंडारी मामले में परिजनों सहित जनता और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने सिर्फ सीबीआई जांच की संस्तुति की है। उन्हाेंने कहा कि देवभूमि में कभी किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की, लेकिन इस सरकार में पुलिस से प्रताड़ित किसान को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ठीक नहीं किया। कांग्रेस ने गरीब लोगों को घर के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा योजना लागू की थी। आज सरकार उसे भी बंद करना चाहती है।

इस अवसर पर पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में कोई भी सुखी नहीं है। लोग परेशान हैं और उनके नेता जनता का शोषण कर रहे हैं। देश की जनता भाजपा से परेशान है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद इसम सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, डाॅ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, गुरजीत लहरी, ओपी चौहान, अरविंद शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, राजीव चौधरी, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, राव आफाक, मकबूल कुरैशी, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, पार्षद सुनील कुमार, विवेक भूषण विक्की, अरशद ख्वाजा, अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद महावीर वशिष्ट, नितिन तेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story