उत्तराखंड

Haridwar: बीएचईएल हरिद्वार में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान

Admindelhi1
21 March 2026 2:01 AM IST
Haridwar: बीएचईएल हरिद्वार में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान
x

हरिद्वार: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरूआत की गई है। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने, प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप की उपस्थिति में, आज इस अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर रंजन कुमार ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान, महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में, बीएचईएल द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है । साथ ही उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अन्य जनहित कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया । डॉ. शारदा स्वरूप ने यू-वी पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल टीकाकरण की निगरानी और प्रबंधन के लिए, एक सशक्त डिजिटल प्लेटफार्म है ।

डॉ. दीपा कर्मा शिल्पी, परामर्शदाता (बाल एवं शिशु रोग) ने भारत में सर्वाइकल कैंसर की वर्तमान स्थिति, इसके बढ़ते हुए मामलों तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर संक्षिप्त व्याख्यान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में डॉ. एस. पी. सिंह, विभागाध्यक्ष (ईएनटी) ,महाप्रबंधकगण, डीआरओ, बीएचईएल चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य व यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Next Story