उत्तराखंड

Haridwar: महिला पर नाबालिग अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज

Admindelhi1
12 Aug 2025 4:15 PM IST
Haridwar: महिला पर नाबालिग अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज
x

हरिद्वार: राह चल रही महिला की स्कूटी रोककर उसकी चार वर्ष की बच्ची का अपहरण करने और गाली-गलौच के साथ मारने की धमकी देने की आरोपिता महिला को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर बी-9 निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर दीपक सैनी पुत्र रणवीर सिंह, प्रवीण सैनी पुत्र सुरेश सैनी, रणवीर पुत्र रिसाल सैनी व तीन महिलाओं पर 22 जुलाई को रास्ते में स्कूटी रोककर उसकी 04 बर्ष की बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया था। तहरीर में पीडि़ता ने कहा कि बच्ची के अपहरण पर चीख पुकार किये जाने पर आपपास के लोगो ने अपहरणर्कताओं से बच्ची को छुड़ाकर वापस दिला दिया था।

तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने नामजद महिला आरोपिता निवासी ग्राम ल्वाणी, थाना थराली, जनपद चमोली हाल निवासी मदनपुरी दिल्ली को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Next Story