उत्तराखंड

Haridwar: लक्सर मार्ग पर कार-ई-रिक्शा टक्कर, तीन की मौत

Admindelhi1
19 Jan 2026 12:45 PM IST
Haridwar: लक्सर मार्ग पर कार-ई-रिक्शा टक्कर, तीन की मौत
x

हरिद्वार: जिले के लक्सर मार्ग स्थित फेरूपुर क्षेत्र में रविवार को एक अनियंत्रित कार और ई-रिक्शाकाे टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार मार्ग पर फेरूपुर के समीप अनियंत्रित कार ने एक ई-रिक्शा काे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में विकास कुमार, निवासी फेरूपुर कार चालक, चरण सिंह निवासी कलियर रुड़की और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर रिक्शा चालक की माैत हाे गई। दुर्घटना में अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टि में तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण लग रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Next Story