उत्तराखंड

Haridwar: सड़क हादसे में बोलेरो चालक की हालत नाजुक

Admindelhi1
17 Feb 2026 5:08 PM IST
Haridwar: सड़क हादसे में बोलेरो चालक की हालत नाजुक
x

हरिद्वार: जनपद के रुड़की में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती देर रात ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक को गंभीर चोटें आई हैं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि बोलेरो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर निवासी 25 वर्षीय जुल्फिकार बोलेरो से अपने अन्य दो दोस्तों के साथ पिरान कलियर से रुड़की की ओकेर जा रहा था, जैसे ही वह रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। क्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और लोगों की चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बोलेरो में सवार युवकों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने घायल चालक जुल्फिकार को अस्पताल पहुचाया। इस हादसे में बोलेरो में सवार अन्य दो युवकों को भी चोटे आई हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Next Story