उत्तराखंड

Haridwar: गंग नहर में डूबे युवकों के शव बरामद

Admindelhi1
31 March 2026 2:07 PM IST
Haridwar: गंग नहर में डूबे युवकों के शव बरामद
x

हरिद्वार: पिरान कलियर क्षेत्र में 26 मार्च को गंग नहर में नहाते समय डूबे दो किशोरों के शव चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने बरामद कर लिए हैं। सोमवार देर शाम दोनों शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को दो युवक गंग नहर में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ लक्सर टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम द्वारा पिछले कई दिनों से गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान के दौरान पहले युवक मोनिस (17 वर्ष), निवासी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर का शव रुड़की के पास गंग नहर से बरामद किया गया। इसके बाद दूसरे युवक आसिफ (17 वर्ष), निवासी लोनी, गाजियाबाद का शव भी सोमवार देर शाम खोज लिया गया।

एसडीआरएफ ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story