उत्तराखंड

हरिद्वार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुट्टू का आटा खाने के बाद बीमार लोगो का हाल जाना

Admin Delhi 1
3 April 2022 11:31 AM GMT
हरिद्वार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कुट्टू का आटा खाने के बाद बीमार लोगो का हाल जाना
x

देवभूमि उत्तराखंड न्यूज़: कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हाल जानने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जिला चिकित्सालय एवं मेला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं, पुरुषों और युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खगेंद्र और जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सारी जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकरण में भर्ती सभी मरीजों को अच्छे से अच्छा उपचार देना है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, गौरव भारद्वाज, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, शिखर पालीवाल, आदित्य झा, दिनेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story