उत्तराखंड

Haridwar: मतदान केंद्र पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप

Admindelhi1
30 Jun 2026 2:16 PM IST
Haridwar: मतदान केंद्र पर भाजपा नेता के साथ मारपीट का आरोप
x
भाजपा नेता के साथ मारपीट की घटना से हलचल

हरिद्वार: थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार के निदेशक पद के चुनाव के दौरान सोमवार को जिला अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय में मतदान के बीच हंगामा हो गया। आरोप है कि मतदान के दौरान विकास तिवारी द्वारा हस्तक्षेप और कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

विकास तिवारी हरिद्वार भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। तिवारी ने इस संबंध में ग्राम सुनहरी निवासी सुशील चौहान के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

बताया गया कि मतदान के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी विकास और कुछ मतदाताओं व प्रत्याशी समर्थकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विकास तिवारी के साथ मारपीट हुई। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली पहुंचकर संबंधित लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story