उत्तराखंड
Haridwar: चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक की कट गई गर्दन
Tara Tandi
30 Jan 2025 12:05 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: एक बार फिर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन कटी
बता दें हरिद्वार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बाबू अपनी बाइक से रुड़की की तरफ आ रहा था. जैसे ही बाइक कलियर-बाजूहेड़ी मार्ग पर पहुंची युवक की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गई.
अस्पताल में चल रहा घायल युवक का इंतजार
हादसे के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. आनन-फानन में राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है युवक की गर्दन और हाथ में चोट आई है. फिलहाल युवक का उपचार जारी है. बता दें ये कोई पहला हादसा नहीं था. इससे पहले भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई थी.
TagsHaridwar चाइनीज मांझेबाइक सवार युवककट गई गर्दनHaridwar Chinese manjhabike riderneck cutजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





