उत्तराखंड
Haridwar: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, अस्पताल में मौत
Admindelhi1
30 Sept 2025 4:32 PM IST

x
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जुर्स कंट्री के पास हादसा हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने एक बाईक सवार को टक्कर मार दी।
जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सलामत खान उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला गौसियान ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
Tagsहरिद्वारअज्ञात वाहनटक्करबाइकसवारघायलअस्पतालमौतHaridwarunknown vehiclecollisionbikeriderinjuredhospitaldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





