उत्तराखंड
Haridwar: श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंग के पांच सदस्य दबोचे
Admindelhi1
25 May 2026 8:45 AM IST

x
"अपराधियों के खिलाफ अभियान में मकड़ा गैंग का खुलासा"
हरिद्वार: कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग की सोशल मीडिया खंगलाने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरोगा रविंद्र गौड़ ने बताया कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच लाठी-डंडों चलने और लड़ाई-झगड़ा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लाेगाें के नाम मोहित पुत्र राजकुमार, देव पुत्र संजीत, सन्नी पुत्र प्रमोद, परवेज पुत्र विद्या रत्न, योगेश शर्मा पुत्र मोहन शर्मा निवासी ग्राम कांगड़ी बताएं हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त युवक अपने वाहनों पर मकड़ा चिन्ह एवं पहचान का प्रयोग कर गैंग के रूप में सक्रिय थे। गैंग की सोशल मीडिया खंगालने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिली हैं।
Tagsहरिद्वारश्यामपुर पुलिसबड़ी सफलतागैंगपांच सदस्यदबोचेअपराधियोंखिलाफअभियानमकड़ा गैंगखुलासाHaridwarShyampur Policemajor successgangfive membersarrestedcriminalscampaign againstMakda Gangexposedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





