उत्तराखंड

Haridwar: बीएचईएल ने गांव में किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Admindelhi1
14 Oct 2025 5:37 PM IST
Haridwar: बीएचईएल ने गांव में किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
x

हरिद्वार: बीएचईएल हरिद्वार में 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक, सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बारे मेे जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार काे औरंगाबाद गांव में एक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषय वस्तु है सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रहकर, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने का संकल्प किया। बीएचईएल अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की इस मुहिम की जानकारी देने के साथ-साथ, उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनमानस की सहभागिता के महत्व से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में बीएचईएल की ओर से अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) आरके श्रीवास्तव तथा सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश देवी और उप प्रधान राखी चौहान सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

Next Story